इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार बुलंदशहर से संबन्ध रखने वाले 72 वर्षीय अब्दुस्समद सैफ़ी, मौत का पुरसा देने और अपनी भतीजी से मिलने ग़ाज़ियाबाद गए थे। रास्ते में उन्हें प्रताड़ित करने के बाद उनकी दाढ़ी काट दी गई।
इस घटना के एक सप्ताह गुज़रने के बाद सोमवार को घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस वीडियो में उन्हें घटना की रुदाद सुनाते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो पर लोगों के साथ ही साथ मानवाधिकारों के संगठनों ने भी सरकार और पुलिस से घटना का नोटिस लेने की अपील की है। अपराधियों ने बुलंदशहर के इस मुसलमान बुज़ुर्ग पर हमला करके उनकी दाढ़ी को काट दिया। मानवाधिकार संगठनों ने इसे मुस्लिम विरोधी कार्यवाही बताया है।
इस मामले पर कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी थी।
दूसरी ओर पुलिस ने इस मामले में ट्वीटर के विरुद्ध जांच का काम शुरू कर दिया है कुछ पत्रकारों के ख़िलाफ़ भी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि ट्वीटर ने इस मामले में फेक वीडियो फैलाए जाने पर कोई एक्शन नहीं लिया।