अमरीका में घरेलू आतंकवाद का मुक़ाबला करने के राष्ट्रीय दस्तावेज़ को वहां की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने तैयार किया है।
इस दस्तावेज़ के अनुसार अमरीका की सभी आंतरिक एजेन्सियों पर घरेलू आतंकवाद का मुक़ाबला करने की ज़िम्मेदारी होगी। दस्तावेज़ में देश के भीतर फैलते अतिवाद और आतंकवाद को नियंत्रित करने के साथ ही सशस्त्र गुटों द्वारा अतिवादियों की भर्ती को भी रोकना होगा।
अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने जनवरी 2021 को ट्रम्प के सशस्त्र समर्थकों को आंतरिक आतंकवादी बताया था। ट्रम्प की इस नीति को महत्वपूर्ण बताया जा रहा है क्योंकि इसके अन्तर्गत यह स्वीकार किया गया है कि अमरीका के भीतर अतिवादी गुटों की संख्या बढ़ रही है। इस नए दस्तावेज़ में संकेत किया गया है कि अमरीका के भीतर आंतरिक आतंकवाद फैल रहा है।
अमरीकी राष्ट्रपति ने नए दस्तावेज़ के बारे में कहा कि हम किसी भी स्थिति में देश के भीतर तेज़ी से बढ़ती आतंकी कार्यवाहियों और तनाव को अनदेखा नहीं कर सकते।कहा जाता है कि इस समय अमरीका के भीतर 1600 से अधिक अतिवादी दक्षिणपंथी गुटों की पहचान की गई है।
अमरीका में 6 जनवरी 2021 को अमरीकी कांग्रेस पर होेन वाले हमले के बाद से वहां पर हिंसा अधिक देखने को मिल रही है। इस हमले में अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के समर्थकों ने भाग लिया था।इस घटना ने अमरीका के भीतर तेज़ी से फैलते अतिवाद का पता चला था।