अली रबीई ने मंगलवार को कहा कि चुनावी डिबेट के कारण विभिन्न मुद्दों पर प्रत्याशियों के कार्यक्रम अधिक स्पष्ट हो गए हैं। उन्होंने कहा कि हम जनता से चुनाव में अधिक से अधिक भाग लेने की अपील करते हैं। उन्होंने कहा कि जो बात महत्वपूर्ण है वह ईरान का भविष्य और उसका स्थान है। रबीई का कहना था कि ऐसे बहुत से कारण है जिनकी वजह से हम जनता को चुनाव में भाग लेने का निमंत्रण दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा अधिक संख्या में मतदान करने से जनता के अजेय इरादों के मुक़ाबले में ईरान विरोधी प्रक्रियाएं धराशाई हो जाएंगी।
सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि चुनाव में जनता की अधिक से अधिक भागीदारी का इसके अतिरिक्त कोई दूसरा अर्थ नहीं है कि क्रांति के आदर्शों तथा संविधान में निहित अधिकारों के अनुसार लोगों की क़ानूनी मांगों को बाधित नहीं किया जा सकता। रबीई ने कहा कि यह सबसे स्पष्ट संदेश है जिसे चुनाव में अधिक संख्या में भाग लेकर दिया जा सकता है। ईरान के गृहमंत्री, विदेशमंत्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी जनता से मतदान में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील किया है। याद रहे कि ईरान में 13वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए शुक्रवार 18 जून को मतदान किया जाएगा।