नौसेना में दो नए जहाज़ों को ऐसे वक़्त में शामिल किया गया है, जब ईरान ने पहली बार अटलांटिक में दो युद्धपोतों को रवाना किया है।
सोमवार को बंदर अब्बास बंदरगाह में आयोजित समारोह के दौरान, घरेलू निर्मित दो युद्धपोतों को समुद्र में उतारा गया। इस समारोह में ईरान के रक्षा मंत्री ब्रिगेडियर जनरल अमीर हातेमी समेत कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने भाग लिया।
देना डेस्ट्रोयर का निर्माण और डिड़ाइन ईरानी विशेषज्ञों द्वारा किया गया है। इसका वज़न 1,300 टन से अधिक है, यह 11 मीटर चौड़ा और 94 मीटर लंबा है। यह 76 मिमी की तोप, चार क्रूज़ मिसाइल और दो टारपीडो लांचर सहित विभिन्न प्रकार के स्वदेशी हार्डवेयर से लैस है, और इसमें हेलीकॉप्टरों के लिए लैंडिंग डेक है।
माइनहंटर शाहीन की लंबाई कि जिसका अर्थ है बाज़, 33 मीटर और चौड़ाई 11 मीटर है। यह जहाज़ समुद्री बारूदी सुरंगों की ट्रैकिंग और उन्हें निष्क्रिय करने में सहायता करेगा।
पिछले हफ्ते गुरुवार को ईरानी नौसेना ने घोषणा की थी कि उसके दो युद्धपोत, लगभग 6,000 समुद्री मील की यात्रा के बाद पहली बार अटलांटिक महासागर पहुंच गए हैं।
अमरीकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने अटलांटिक में दो ईरानी जहाज़ों की मौजूदगी "बड़ी चिंता" बताया था।