8 जून 2021 - 18:39
सऊदी किंग सलमान की बेटी की शादी में गाने वाली को दिए गए दस लाख डाॅलर

अरब जगत की एक मश्हूर सिंगर ने सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ की बेटी अलहस्सा की शादी में अपनी मौजूदगी की तस्वीरें पोस्ट की हैं।

असाला नस्री ने बादशाह की बेटी की शादी में अपनी उपस्थिति को सौभाग्य बताया है।  उसने उस रात को असमान्य रात बताया।  इस अरब सिंगर ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरे पोस्ट करते हुए शहज़ादी के सफल जीवन की कामना की है।

विशेष बात यह है कि असाला नस्री नामक महिला सिंगर को इस शादी में गाना गाने के बदले में दस लाख डाॅलर मिले।  वह लिखती है कि शादी में बहुत ही शोर-शराबा था और शादी की यह रात मेरे लिए एक अभूतपूर्व रात थी।

याद रहे कि सऊदी अरब के शाही परिवार के लोग बहुत ही ख़र्चीला और विलासितापूर्ण जीवन गुज़ारते हैं।  सऊदी अरब की तेल की बिक्री का 90 प्रतिशत भाग इस देश के शहज़ादों के हाथों में लग जाता है जो इन पैसों को उड़ा देते हैं।

सऊदी अरब की तेल आय का मात्र 10 प्रतिशत भाग ही इस देश की जनता को मिल पाता है जिसके कारण इस देश के बहुत से लोग निर्धन रेखा के नीचे ज़िंदगी गुज़ारते हैं।