6 जून 2021 - 17:20
राष्ट्रपति उम्मीदवारों द्वारा एक दूसरे के अपमान और बेबुनियाद आरोपों को लेकर वरिष्ठ नेता की चेतावनी

ईरान की इसलामी क्रांति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़मा सैय्यद अली ख़ामेनई ने अपने एक बयान में राष्ट्रपति चुनावों के लिए होने वाली डिबेट्स में उम्मीदवारों द्वारा एक दूसरे के अपमान और बेबुनियाद आरोपों के बारे में गंभीर चेतावनी दी है।

ईरानी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों की पहली डिबेट के बाद, इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट में चेतावनी देते हुए कहा गया हैः जब भी टीवी डिबेट्स में उम्मीदवार एक दूसरे का अपमान करेंगे, बेबुनियाद आरोप लगाकर प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार की शख़्सियत ख़राब करेंगे और अपने प्रतिद्वंद्वी से लोगों को डरायेंगे, तो देश को नुक़सान पहुंचेगा।

ग़ौरतलब है कि 18 जून को ईरान में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान होगा। पांच जून को 7 उम्मीदवारों के बीच पहली टीवी डिबेट हुई, जिसके बाद दो और टीवी डिबेट होना बाक़ी हैं।