6 जून 2021 - 17:18
इस्राईली अख़बार ने पोली खोल, किस तरह इस्राईल, ग़ज़्ज़ा में सीज़ फ़ायर के लिए, अमरीका से गिड़गिड़ा रहा था

गज़्ज़ा पर इस्राईल की ओर से थोपी गयी 11 दिन की जंग में सीज़ फ़ायर के लिए इस्राईल अमरीका से गिड़गिड़ा रहा था। इस सच्चाई से ख़ुद इस्राईली अख़बार यदीओत अहारोनोत ने पर्दा उठाया।

इस्राईली अख़बार ने एक रिपोर्ट में बताया कि नाकाबंदी से घिरे ग़ज़्ज़ा पर 11 दिन के सैन्य हमले के दौरान फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध गुटों की रॉकेटों की बारिश के सामने बेबस तेल अबिब ने अमरीका से सीज़ फ़ायर के लिए मध्यस्थता की भीख मांगी।  

इस अख़बार ने शनिवार को  रिपोर्ट में बताया कि जो बात लोग मान रहे हैं, सच्चाई उससे अलग है। यह इस्राईल था जो जंग के दौरान संघर्ष विराम की कोशिश कर रहा था। 

रिपोर्ट के मुताबिक़, तेल अबिब ने एक ओर मिस्र सहित कुछ दूसरे देशों पर दबाव डाला तो दूसरी ओर अमरीकी राष्ट्रपति बाइडेन के प्रशासन से सम्मानजनक सीज़ फ़ायर की मध्यस्थता के लिए संपर्क किया।  जब बाइडेन प्रशासन ने इस मामले में हस्तक्षेप करने में ज़्यादा रूचि नहीं दिखायी तो इस्राईल ने मिस्र को संदेश भेज कर अपील की कि वह अमरीका की सहमति से इस मामले में हस्तक्षेप करे।