21 मई 2021 - 19:15
ईरान का ‘ग़ज़्ज़ा’ ड्रोन बन कर तैयार, 2000 किलोमीटर है इसका रेडियस ऑफ़ ऐक्शन

ईरान में, सोमवार को प्रतिरोध, बलिदान व विजय दिवस के उपलक्ष्य में, एक समारोह शुक्रवार को आयोजित हुआ जिसमें आईआरजीसी के चीफ़ जनरल सलामी और आईआरजीसी के एरोस्पेस विन्ग के कमांडर ब्रिगेडियर जनरल अमीर अली हाजीज़ादे ने भाग लिया।

इस समारोह में आईआरजीसी ने रक्षा व सैन्य क्षेत्र में तीन अहम उपलब्धियों का अनावरण किया जिसमें बहुत ही विशाल व भारी ‘ग़ज़्ज़ा’ ड्रोन भी शामिल है।

यह भारी व विशाल ड्रोन 35 घंटे लगातार उड़ सकता है। इसका रेडियस ऑफ़ ऐक्शन 2000 किलोमीटर है।

सैन्य शब्दावली में रेडियस ऑफ़ ऐक्शन का मतलब है वह दूरी जो एक जहाज़ अपनी बेस से उड़ कर तय कर सकता और बिना ईंधन भरे वापस आ सकता है।  

ग़ौरतलब है कि तेहरान से ग़ज़्ज़ा की दूरी 1651 किलोमीटर है।

यह ड्रोन 13 बम 2000 किलोमीटर के रेडियस ऑफ़ ऐक्शन तक ले जा सकता है। साथ ही 500 किलो भारी, सूचना इकट्ठा करने वाली मशीनें भी, उठा सकता है।

इस ड्रोन के शामिल होने से आईआरजीसी के एरोस्पेस का ड्रोन विभाग, दुश्मन के ख़िलाफ़ और मज़बूत हो जाएगा।