मुहम्मद वाएज़ी ने गुरूवार को ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि फ़िलिस्तीनी जनता के विरुद्ध ज़ायोनी शासन की हिंसका कार्यवाहियां यह दर्शाती हैं कि अत्याचार ग्रस्तों को उनके अधिकार दिलाने में अन्तर्राष्ट्रीय संगठन पूरी तरह से विफल रहे हैं।
ईरान के राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख ने कहा कि फ़िलिस्तीनियों के विरुद्ध ज़ायोनी शासन जिस प्रकार की पाश्चिक कार्यवाहियां कर रहा है उसकी निंदा, सारे ही स्वतंत्रताप्रेमियों को करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह बात सही है अत्याचार हमेशा बाक़ी नहीं रहता लेकिन उसके विरुद्ध आवाज़ तो उठनी चाहिए।
याद रहे कि इस्राईली सेना की ओर से फ़िलिस्तीनियों का दमन किया जाता रहा है किंतु हालिया कुछ दिनों के दौरान यह प्रक्रिया बहुत तेज़ हो गई है किंतु विश्व समुदाय की ओर से इसपर चुप्पी साध ली गई है।