यद इस्माईल मूसवी ने बुधवार की शाम बताया कि अब तक कुल मिला कर 130 लोग राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए नामांकन कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि नामांकन की प्रक्रिया गुरुवार को भी सुबह आठ बजे से शुरू होगी। उनका कहना था कि कुछ प्रत्याशियों के काग़ज़ात पूरे नहीं हैं और उनके पास अपने काग़ज़ात को फिर से जमा करने का अवसर है।
बुधवार को नामांकन करने वालों में पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद, रुस्तम क़ासेमी, मुहम्मद अब्बासी और अमीर हुसैन क़ाज़ी ज़ादे जैसे अहम लोग भी शामिल हैं जिन्होंने गृह मंत्रालय जाकर राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन किया।