ग़ौरतलब है कि शनिवार को सीरियाई तट के नज़दीक एक ईरानी तेल टैंकर में आग लग गई थी।
सीरियाई समाचार एजेंसी साना की रिपोर्ट के मुताबिक़, यह आग लेबनानी पानियों की ओर से उड़ान भरने वाले एक ड्रोन हमले के बाद लगी थी।
कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया था कि इस हमले में तीन लोगों की मौत हुई है, हालांकि कुछ अन्य रिपोर्टों में कहा गया है कि किसी तरह का कोई जानी नुक़सान नहीं हुआ है और आग पर तुरंत क़ाबू पा लिया गया।
हालिया महीनों में क्षेत्र में ईरान और इस्राईल के जहाज़ों पर हमलों में वृद्धि हुई है, लेकिन किसी भी पक्ष ने इन हमलों के लिए ज़िम्मेदारी स्वीकार नहीं की है।
जनरल बाक़ेरी का कहना थाः हालिया घटना के बारे में हम कुछ नहीं कहेंगे, हमें पता नहीं है कि किसने यह क्या है, लेकिन प्रतिरोधी मोर्चा इस्राईल को एक अच्छा पाठ पढ़ाने जा रहा है।
परमाणु समझौते में अमरीका की वापसी को लेकर वियना में जारी वार्ता के बीच, ईरान और इस्राईल के बीच तनाव में वृद्धि हुई है। इस्राईल परमाणु समझौते में अमरीका की वापसी का खुलकर विरोध कर रहा है।
मध्य अप्रैल में नतंज़ स्थित परमाणु केन्द्र में हमले के लिए ईरान ने इस्राईल को ज़िम्मेदार ठहराया था, जिसका मक़सद वियना वार्ता को पटरी से उतारना था।