सईद ख़तीबज़ादे ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ईरान और गुट चार धन एक, परमाणु समझौते के संबन्ध में दो तरफा प्रतिबद्धताओं के बारे में वार्ता कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कार्यवाहियों के तरीक़े, सारे प्रतिबंधों को हटाने तथा प्रतिबद्धताओं की पाबंदी जैसे मुद्दों के संबन्ध में दोनो पक्षों के बीच उल्लेखनीय मतभेद पाए जाते हैं। हालांकि वियना में होने वाली वार्ता के बारे में सभी ने प्रगति की बात भी कही है।
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने ईरान और सऊदी अरब के अधिकारियों के बारे में कहा कि क्षेत्र में सहयोग को बढ़ाने और तनाव को कम करने के लिए हर प्रस्ताव का हम स्वागत करते हैं।
उन्होंने कहा कि ईरान तथा सऊदी अरब के बीच हमेशा संपर्क का सिलसिला जारी रहा है। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया कभी भी पूरी तरह से बंद नहीं रही।