सर्वोच्च नेता ने अपने संदेश में कहा है कि माननीय जनरल सैय्यद मोहम्मद हिजाज़ी के निधन की ख़बर पर मुझे बेहद अफ़सोस है। उन्होंने जीवन भर कठिन प्रयास किए, उनके विचार गतिशील थे, दिल ईमान, प्रेरणा और दृढ़ संकल्प से भरा हुआ था। वे पूर्ण रूप से इस्लाम और क्रांति की सेवा में रहे। कुल मिलाकर उन्होंने अपना जीवन ईश्वर के मार्ग में गुज़ारा है।
वरिष्ठ नेता ने आगे लिखाः उन्होंने आईआरजीसी में महत्वपूर्ण और प्रभावशाली पदों पर रहते हुए सेवा की और अपनी ज़िम्मेदियां पूरी करने में सफल रहे। उनका निधन वास्तव में दुखद और अफ़सोसनाक है। मैं उनकी पत्नी, बच्चों, अन्य परिजनों और दोस्तों से संवेदना प्रकट करता हूं और ईश्वर से उनके लिए सब्र की दुआ करता हूं। ईश्वर उन पर अपनी कृपा करे।
इस बीच, आईआरजीसी के प्रमुख जनरल हुसैन सलामी का कहना था कि जनरल हिजाज़ी ने ज़ायोनियों की साज़िशों को नाकाम बनाया है।
जनरल सलामी ने कहा कि जनरल हेजाज़ी ने ईरानी सरज़मीन पर 10 वर्षों तक प्रतिरोध के पौधे को सींचा है और स्वयंसेवी प्रतिरोधी बल, इस कमांडर के 10 वर्षों के प्रयासों का परिणाम है।
आईआरजीसी की क़ुद्स फ़ोर्स के डिप्टी चीफ़ जनरल हिजाज़ी के निधन पर हिज़्बुल्लाह के महासचिव सैय्यद हसन नसरुल्लाह ने वरिष्ठ नेता को शोक संदेश भेजा है।
हमास के नेता इस्माईल हनिया ने भी इस्लामी क्रांति के नेता के नाम अपने संदेश में जनरल हिजाज़ी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।