इस्लामी क्रांति के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली ख़ामनेई के कार्यालय से प्राप्त समाचारों के अनुसार उन्होंने सेना दिवस के अवसर पर थल सेना प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल सैयद अब्दुर्रहीम मूसवी के नाम संदेश में बल देकर कहा है कि सेना मैदान में डटी हुई है और वह अपनी पेशेवराना ज़िम्मेदारियों को अंजाम देने के लिए तैयार है।
इसी प्रकार सुप्रीम लीडर के संदेश में आया है कि सेना अपनी तैयारियां बढ़ाने और प्रभावी भूमिका निभाने के लिए तैयार है। सुप्रीम लीडर ने इसी प्रकार सैनिकों और उनके परिजनों की सराहना की।