तसनीम समाचार एजेन्सी के अनुसार अमरीका की केन्द्रीय ख़ुफ़िया एजेन्सी ने यह स्पषट किया है कि परमाणु हथियार बनाने के लिए ईरान, गतिविधियां अंजाम नहीं दे रहा है।
इस अमरीकी एजेन्सी ने "वैश्विक ख़तरों का आंकलन" के नाम से एक रिपोर्ट प्रकाशित की है। इस रिपोर्ट में चीन, रूस, ईरान और उत्तरी कोरिया को अमरीका के विरुद्ध मुख्य चुनौती के रूप में पेश किया गया है। अमरीकी ख़ुफ़िया एजेन्सी के अनुसार चीन विश्व में अपने बढ़ते प्रभाव के कारण अमरीका के लिए गंभीर ख़तरा है। रिपोर्ट में बताया गया है कि चीन, रूस, ईरान और उत्तरी कोरिया के भीतर अमरीका और उसके घटकों के हितों पर चोट पहुंचाने की क्षमता पाई जाती है।
अमरीका की नैश्नल सेक्युरिटी एजेंसी की रिपोर्ट के एक भाग में यह कहा गया है कि परमाणु हथियार बनाने के लिए ईरान कोई गतिविधि अंजाम नहीं दे रहा है लेकिन विशेष बात यह है कि ईरान पर लगाए गए प्रतिबंधों को हटाए बिना तेहरान किसी भी स्थिति में वाशिग्टन के साथ वार्ता के लिए तैयार नहीं होगा।