बाइडन सरकार ने कांग्रेस को बताया है कि यूएई को जो हथियार बेचे जाएंगे उनमें सशस्त्र ड्रोन, उन्नत एफ-35 युद्धक विमान और दूसरे सैन्य उपकरण शामिल हैं।
अमरीकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि प्रशासन, यूएई के साथ प्रस्तावित सौदे को आगे बढ़ाएगा। डेमोक्रेटिक पार्टी से संबंध रखने वाले राष्ट्रपति बाइडेन ने रिपब्लिकन पार्टी से संबंधित पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा प्रस्तावित सौदे को समीक्षा के लिए रोक दिया था।
अमरीका के कुछ सांसदों ने यमन युद्ध में यूएई की भूमिका के कारण उसकी आलोचना की है। यह वह युद्ध है जिसने विश्व में सबसे बुरे मानवीय संकट को जन्म दिया है। एसे में यह चिंता पाई जाती है कि हथियारों की बिक्री इस संकट को बढ़ाने में ईंधन का काम कर सकती है।