भारत के जाने माने फिल्म प्रोडयूसर और डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने कुंभ मेले में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की अनदेशी पर बेहद नाखुशी जताते हुए यह तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने अपने ट्वीट में कुंभ मेले की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि आप जो देख रहे हैं वह कुंभ मेला नहीं बल्कि कोरोना एटम बॉम्ब है। राम गोपाल ने लिखा कि मुझे ताज्जुब है कि इस वायरल एक्सप्लोजन के लिए किसे जिम्मेदार ठहराया जाएगा।
इसी बीच अभिनेत्री ऋचा चड्ढा हरिद्वार में चल रहे महाकुंभ को महामारी फैलाने वाला इवेंट बताया हैं। ऋचा चड्ढा के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ उनकी आलोचना कर रहे हैं जबकि कई लोग उनके समर्थन में उतर आए हैं। दूसरी तरफ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा है कि कुंभ में मां गंगा की कृपा से कोरोना नहीं फैलेगा।