डेमोक्रेट सांसद इल्हान उमर ने सीएनएन के साथ साक्षात्कार में कहा कि जॉर्ज फ़्लोएड की हत्या में आठ मिनट 46 सेंकेड का समय लगा जबकि इससे पहले हमसे कहा गया था कि यह समय नौ मिनट 26 सेकेंड था।
उन्होंने कहा कि हम इस बात की बड़ी व्याकुलता से प्रतीक्षा कर रहे हैं कि यह मुकद्दमा किस तरह कुछ मामलों को स्पष्ट करता है।
ज्ञात रहे कि जॉर्ज फ़्लोएड श्यामवर्ण के एक अमेरिकी नागरिक थे और वह मिनीसोटा राज्य के रहने वाले थे। अमेरिकी पुलिस ने बड़ी क्रूरता का परिचय देते हुए 25 मई 2020 को उनकी हत्या कर दी थी जिसके बाद अमेरिका के अधिकांश राज्यों व शहरों में नस्लभेद के खिलाफ प्रदर्शन हुए थे और उन प्रदर्शनों के दौरान कई अमेरिकी हताहत व घायल हो गये थे जबकि कई को हिरासत में ले लिया गया था।
एक अनुमान के अनुसार प्रतिवर्ष अमेरिका में लगभग 1200 लोगों की हत्या अमेरिकी पुलिस कर देती है और लगभग 99 प्रतिशत पुलिसकर्मियों के खिलाफ कुछ भी नहीं होता है।