अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा था कि ईरान से प्रतिबंधों को थोड़ा- थोड़ा करके समाप्त किया जायेगा, इस दावे की प्रतिक्रिया में ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सईद ख़तीबज़ादे ने शनिवार को कहा कि जैसा कि स्पष्ट शब्दों में कहा गया है कि क्रमशः प्रतिबंध हटाने की कोई योजना नहीं है और ईरान की निश्चित नीति अमेरिका के समस्त प्रतिबंधों की समाप्ति है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि चाहे यह प्रतिबंध परमाणु समझौते से ट्रम्प के निकल जाने के बाद लगाये गये हों या किसी और बहाने से लगाये गये हों, समस्त प्रतिबंधों को समाप्त होना चाहिये। सईद ख़तीबज़ादे ने स्पष्ट किया कि प्रतिबंधों की समाप्ति को प्रभावी होना चाहिये और ईरान इस बात की इसकी समीक्षा व सत्यापन करेगा।