18 मार्च 2021 - 20:20
प्रतिरक्षा के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए पूरी शक्ति के साथ प्रयास जारी रहेंगे, रक्षा मंत्री

ईरान के प्रतिरक्षामंत्री ने बल देकर कहा है कि प्रतिरक्षा के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए पूरी शक्ति के साथ प्रयास जारी रहेंगे।

प्रतिरक्षामंत्री ब्रिगेडियर अमीर हातेमी ने वीडियो कांफ्रेन्सिग के माध्यम से आयोजित बैठक में कहा कि जारी वर्ष में समस्त सीमाओं और ख़तरों के बावजूद हम रक्षा के क्षेत्र में ध्यान योग्य सफलता के साक्षी रहे हैं।

उन्होंने ईरान पर हथियारों के प्रतिबंधों की अवधि में वृद्धि हेतु अमेरिकी प्रयासों की ओर संकेत करते हुए कहा कि ईरान पर वर्चस्व जमाने और उस पर हावी होने के लिए बहुत सारे कार्य अंजाम दिये गये और अंजाम दिये जा रहे हैं किन्तु अंत में दुश्मनों के षडयंत्र न केवल विफल हो गये बल्कि क्षेत्र की स्थिति अमेरिका और उसके घटकों के खिलाफ हो गयी।

प्रतिरक्षामंत्री ने कहा कि आज ईरान की जो इज़्ज़त व प्रतिष्ठा है वह इस्लामी क्रांति के सर्वोच्च नेत के मार्गदर्शन और ईरानी जनता के प्रतिरोध और अंतर्दृष्टि का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में ईरान की सशस्त्र सेना ने महत्वपूर्ण और बहुत प्रभावी भूमिका निभाई है।

ब्रिगेडियर अमीर हातेमी ने बल देकर कहा कि उन्नति के शिखर तक पहुंचने में हम पूरी शक्ति के साथ ईरानी जनता व लोगों के साथ खड़े हैं।