अमरीका में कोरोना वायरस फ़ैल रहा है। इस देश में हर दिन 60000 केस सामने आ रहे हैं और इस वायरस के नए वेरिएन्ट के सामने आने से वायरस को क़ाबू करने की कोशिशों के सामने ख़तरा पैदा हो गया है।
फ़ाउची ने कहा कोरोना वायरस के जिस वेरिएन्ट से योरोप को ख़तरा है वह अमरीका में भी मौजूद है। उन्होंने कहा कि अमरीका को योरोप जैसे से हालात से बचाने के लिए कुछ हफ़्ते का वक़्त है।
उन्होंने कहाः “वेरिएन्ट्स के ख़तरे से बचने के लिए दो रास्ता है। एक जितनी जल्दी जितनी ज़्यादा तादाद में मुमकिन हो लोगों को टीका लगाया जाए और दूसरे पब्लिक हेल्थ के जो उपाय हैं उसे अपनाए रहें।”
ग़ौरतलब है कि योरोप इस वक़्त कोरोना वायरस की तीसरी लहर से संघर्ष कर रहा है, जिसके बारे में माना जा रहा है कि योरोप में पहली बार पता चलने वाला वेरिएन्ट ज़िम्मेदार है जो ज़्यादा ख़तरनाक होने के अलावा तेज़ी से फैल रहा है।