15 मार्च 2021 - 19:12
जर्मनी, फ़्रांस और इटली ने भी ऑक्सफ़र्ड-ऐस्ट्राज़ेनेका के टीके पर लगायी रोक...

जर्मनी, फ़्रांस और इटली ने भी ऑक्सफ़र्ड-ऐस्ट्राज़ेनेका के टीके पर अस्थायी तौर पर रोक लगा दी है।

इससे पहले आयरलैंड ने यह क़दम उठाया है।

इन देशों ने, ऐस्ट्राज़ेनेकाका टीका लगाने के बाद कुछ लोगों में ब्लड क्लॉटिंग के केस सामने आने के बाद, यह क़दम उठाया है, जबकि अंतर्राष्ट्रीय मेडिकल एजेन्सियों का कहना है कि इस तरह के केस के पीछे टीका वजह नहीं है।

जर्मन स्वास्थ्य मंत्री जेन्स स्पान ने सोमवार को कहा कि उनका देश ब्लड क्लॉटिंग के कुछ केस सामने आने के मद्देनज़र, ऐहतियात के तौर पर ऐस्ट्राज़ेनेका का टीका रोक रहा है।

फ़्रांस और इटली ने भी सोमवार को यही क़दम उठाते हुए ऐस्ट्राज़ेनेका का टीका लगाने की प्रक्रिया रोक दी है।