13 मार्च 2021 - 19:04
ईरान के जहाज़ पर हमला विध्वंसकारी थाः ख़तीबज़ादे

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने ईरान के कंटेनर जहाज़ पर हमले को विध्वंसक कार्यवाही बताया।

सईद ख़तीबज़ादे ने शनिवार को कहा कि यह हमला, अन्तर्राष्ट्रीय नियमों के विरुद्ध होने के साथ ही साथ समुद्र जलअधिकार नियमों के भी विरुद्ध है।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सईद ख़तीबज़ादे ने इस आक्रमण की निंदा करते हुए कहा कि हमले में लिप्त तत्वों की खोज का काम आरंभ हो चुका है।  इसी बीच ईरान की शिपिंग कंपनी के प्रवक्ता ने घोषणा की है कि पिछले सप्ताह मेडिट्रेनियम सागर में हमारे कंटेनर जहाज से आकर एक विस्फोटक चीज़ टकराई जिसके परिणाम स्वरूप जहाज़ का एक भाग क्षतिग्रस्त हो गया।

अली ग़ियासियान ने यह जहाज़ जो इस्लामी गणतंत्र ईरान की शिपिंग कंपनी से संबन्धित है, यूरोप की यात्रा पर था।  उनका कहना था कि जहाज़ से विस्फोटक वस्तु के टकराव के जहाज़ के बाद उस हिस्से में कुछ देर के लिए आग लग गई थी।  ग़ियासियान ने यह भी बताया कि जहाज़ के क्रू मेंम्बर की सहायता से इस आग पर तत्काल नियंत्रण कर लिया गया जिसमें किसी को क्षति नहीं पहुंची।