9 मार्च 2021 - 18:12
पैग़म्बरे इस्लाम (स) की पैग़म्बरी की घोषणा की वर्षगांठ पर वरिष्ठ नेता, टेलिविज़न से जनता को संबोधित करेंगे

पैग़म्बरे इस्लाम हज़रत मुहम्मद मुस्तफ़ा (स) की पैग़म्बरी की घोषणा की वर्षगांठ के अवसर पर इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता के भाषण का लाइव प्रसारण किया जाएगा।

इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली ख़ामेनेई, गुरूवार 11 मार्च 2021 को जो भाषण देगें उसको लाइव प्रसारित किया जाएगा।

उनका यह भाषण, पैग़म्बरे इस्लाम हज़रत मुहम्मद मुस्तफ़ा (स) की पैग़म्बरी की घोषणा की वर्षगांठ के अवसर पर दिया जाएगा।  यह भाषण ग्यारह मार्च को ईरान के स्थानीय समय के अनुसार सुबह साढ़े दस बजे आरंभ होगा जिसे आईआरआईबी के सभी चैनेलों पर लाइव प्रसारित किया जाएगा।

पैग़म्बरे इस्लाम (स) ने 40 वर्ष की आयु में 27 रजब 40 आमुलफ़ील को ईश्वरीय संदेश की प्राप्ति के बाद अपनी पैग़म्बरी की घोषणा की थी जिसे संसार के सारे मुसलमान, "ईदे मबअस" के रूप में बड़ी श्रद्धा के साथ मनाते हैं।