मंगलवार को सर्वोच्च नेता ने 1979 में इस्लामी क्रांति के दौरान और इराक़ द्वारा थोपे गए 8 वर्षीय युद्ध के दौरान अहम भूमिका निभाने वाली ईरानी महिलाओं की याद में आयोजित राष्ट्रीय कांग्रेस "इतिहास बनाने वाले फ़रिश्तों की सेना” के नाम अपने संदेश में यह टिप्पणी की और कोविड-19 महामारी के दौरान फ़्रंट पर अपनी सेवाएं देने वाली महिलाओं की भी प्रशंसा की।
इस संदेश में इस्लामी क्रांति के सर्वोच्च नेता का कहना था कि ईमान की शक्ति ने ईरानी महिलाओं के लिए महान संघर्ष का रास्ता खोल दिया और उन्होंने कठिन क्षेत्रों में साहस और बलिदान के साथ अद्भुत और अनोखे दृश्य पेश किए।
आयतुल्लाह ख़ामेनई ने अपने संदेश में उल्लेख कियाः ज्ञान, शोध, तकनीक और साहित्य व कला की वीदी में उपस्थिति से, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों और प्रबंधन में प्रदर्शन, और अंततः स्वास्थ्य के क्षेत्र में बलिदान और हालिया जोखिम भरे परीक्षण में मरीज़ों की सेवा करना ईरानी महिलाओं के आध्यात्मिक उत्थान का संकेत है, जो इस्लामी व्यवस्था और इस्लाम के पाठ और मूल्यों की बरकत से वजूद में आए हैं।
सर्वोच्च नेता का कहना था कि शाही शासनकाल में थोपी गई पश्चिमी सभ्यता और पिछड़ेपन के बावजूद, ईरानी महिलाओं ने ख़ुद को इस्लाम की पवित्रता और शालीनता के निकट किया और यह एक बड़े गौरव की बात है।