मुहम्मद अलबुख़ैती ने गुरुवार को अलजज़ीरा से बात करते हुए कहा कि अमरीकियों से अप्रत्यक्ष रूप में संपर्क हुआ किंतु कोई प्रगति नहीं हुई। उन्होंने बताया कि अमरीकियों से संपर्क अप्रत्यक्ष रूप से हुआ। यह ऐसी स्थिति में है कि जब रोएटर्ज़ ने दावा किया है कि अमरीकी अधिकारियों और यमन के अंसारुल्लाह आन्दोलन के प्रतिनिधियों ने ओमान में भेंटवार्ता की। उन्होंने मांग की कि सऊदी अरब से वार्ता की जाए और मआरिब पर हमले रुवाए जाएं। अंसारुल्लाह ने इससे पहले भी बल दिया था कि सऊदी अरब पर हमले रुकवाने की शर्त, यमन के परिवेष्टन को ख़त्म करते हुए यमन युद्ध को बंद करना है।
सऊदी अरब ने अमरीका और यूएई के समर्थन से मार्च 2015 में यमन पर आक्रमण करके उसका हर ओर से परिवेष्टन कर रखा है। सऊदी गठबंधन के इस आक्रमण के कारण 16 हज़ार से अधिक यमनी मारे गए और दसियों हज़ार घायल हो गए।