मेहर समाचार एजेन्सी के अनुसार यमन के सुरक्षाबल मआरिब के दक्षिणपूर्व में स्थित दो क्षेत्रों पर नियंत्रण करने में सफल रहे हें। इस दौरान झड़पों में सऊदी गठबंधन से संबन्धित कई लड़ाके मारे गए। इसी बीच यमन के रक्षा सूत्रों ने मंसूर हादी के नेतृत्व वाले गठबंधन के नष्ट किये जाने की सूचना दी है। यमनी सुरक्षा बल और अंसारुल्लाह दोनो ही मआरिब और हज़रमूत को जोड़ने वाली पास से निकट होते जा रहे हैं। मआरिब में अपनी निश्चित पराजय को देखते हुए मंसूर हादी के लड़ाके तुर्की भाग रहे हैं।
यमनी सूत्रों ने इसी प्रकार अलमशजा पर्वत के क्षेत्र में होने वाली झड़प में सऊदी अरब से संबन्धित दो बड़े कमांडरों के मारे जाने की सूचना दी है। इस समय अंसारुल्लाह के जवान, मआरिब बांघ की ओर बढ़ रहे हैं। इस प्रकार से वे अपना घेरा कड़ा करना चाह रहे हैं।
इसी बीच यमन के स्ट्रैटेजिक मामलों के जानकार अब्दुल्ला हसन अलजाफ़री ने इस समय पूरा मआरिब प्रांत अंसारुल्लाह के नियंत्रण में पहुंच चुका है तथा बहुत ही जल्दी इसे स्वतंत्र करा लिया जाएगा।