25 फ़रवरी 2021 - 13:10
हज़रत अली (अ) शुभ जन्म दिवस के मौक़े पर ईरान में ग़दीर नामक राजमार्ग का हुआ उद्घाटन

हज़रत अली अलैहिस्सलाम के शुभ जन्म दिवस के मौक़े पर इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डॉक्टर हसन रूहानी ने 158 किलोमीटर लंबे “ग़दीर” नामक राजमार्ग का उद्घाटन किया।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, पैग़म्बरे इस्लाम (स) के दामाद हज़रत अली (अ) के शुभ जन्म दिवस के मौक़े पर गुरुवार को राष्ट्रीय परियोजना ग़दीर राजमार्ग का इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डॉक्टर हसन रूहानी ने वीडियो कांफ्रेन्सिंग के माध्यम से उद्घाटन किया। ग़दीर नाम राजमार्ग 158 किलोमीटर लंबा है। यह ख़ूबसूरत हाईवे ईरान के क़ज़वीन प्रांत के आबीक इलाक़े से शुरू होता है और तेहरान प्रांत के सबसे पूर्वी बिंदु चरम शहर पर समाप्त होता है। यह राजमार्ग 6 लेन का है, इसके निर्माण में 7 हज़ार अरब तूमान की लागत आई है। बताया जाता है कि, इस राजमार्ग के बनने से 70 करोड़ लीटर पेट्रोल और 1 अरब 60 करोड़ लीटर डीज़ल के इस्तेमाल में वार्षिक कमी आएगी।

ईरान के परिवाहन एवं शहरी विकास मंत्री मोहम्मद इस्लामी 

ईरान के परिवाहन एवं शहरी विकास मंत्री मोहम्मद इस्लामी ने बताया कि, ग़दीर राजमार्ग का एक बहुत बड़ा भाग सील्क रोड का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि क़ज़वीन से पवित्र नगर मशहद जाने वालों के लिए भी एक बेहतरीन रास्ता बन गया है। इससे दूसरे राजमार्गों की ट्रैफिक में भी कमी आएगी। याद रहे कि अमेरिका के ग़ैर-क़ानूनी और अमानवीय प्रतिबंधों के बावजूद ईरानी राष्ट्र हर दिन प्रगति की ओर आग्रसर है। ज़मीन से लेकर हवा तक हर क्षेत्र में ईरान ने अपनी मज़बूत उपस्थिति दर्ज कराके अमेरिकी पाबंदियों को बेअसर किया है।