20 फ़रवरी 2021 - 18:29
करोड़ो अमरीकी, बिजली और गैस के बिलों का भुगतान करने में अक्षम

विश्व के सबसे धनवान कहे जाने वाले देश अमरीका के करोड़ों नागरिक अब बिजली और गैस के बिल का भुगतान करने में सक्षम नही रहे हैं।

एक रिपोर्ट में बताया गया है कि अमरीका के एसे करोड़ो नागरिक हैं जो अब अपने घरों का किराया और बिलों के भुगतान नहीं कर पा रहे हैं।  यह कोई एक महीने की बात नहीं है बल्कि यह करोड़ो अमरीकी पिछले कई महीनों से बिलों का भुगतान नहीं कर पाए हैं।

अमरीका के आधे से अधिक राज्यों ने देश की वर्तमान स्थिति को देखते हुए बिलों के भुगतान की तारीख़ों को बढ़ा दिया है।  इसी बीच बिजली की कंपनियों की ओर से दी जाने वाली जानकारी से पता चलता है कि कोरोना के कारण घरों में रहने की वजह से अमरीका में बिजली के बिलों में वृद्धि हुई है।  यह वृद्धि 23 प्रतिशत से भी अधिक बताई जा रही है।  इसका कारण यह है कि लोग घरों में रहने पर विवश हैं जिसके कारण बिजली का इस्तेमाल बहुत बढ़ गया है।

याद रहे कि कोरोना या कोविड-19 के फैलाव के कारण अमरीका में लोगों की आर्थिक समस्याएं बढ़ती जा रही हैं।  वहां पर बहुत से परिवारों के पास मूल आवश्यकता की वस्तुएं ख़रीदने के लिए भी पैसों की कमी पड़ गई है।