19 फ़रवरी 2021 - 14:06
ईरान का डंका, इस्राईली अधिकारी ने भी स्वीकार किया कि ईरान अब पांच साल पहले वाला नहीं है...

अमरीका में इस्राईल के पूर्व राजदूत ने परमाणु समझौते में वापसी के बारे में तेहरान से वार्ता के लिए वाशिंग्टन के फ़ैसले के बाद कहा कि ईरान अब पांच साल पहले की तुलना में बहुत अधिक शक्तिशाली हो गया है।

फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार परमाणु समझौते में वापसी के लिए ईरान से वार्ता करने, ट्रिगर मैकेनिज़्म को सक्रिय करने और तेहरान के विरुद्ध प्रतिबंधों की वापसी के अमरीकी फ़ैसले की इस्राईल के एक अधिकारी ने आलोचना की है।

वाशिंग्टन में इस्राईल के राजदूत और लिकोड पार्टी के अंतर्राष्ट्रीय विभाग के वर्तमान प्रमुख डेनी डानोन ने न्यूज़ वीक से बात करते हुए कहा कि अमरीकियों को पता है कि हमारी उम्मीदें क्या हैं, उन्हें परमाणु समझौते की कमियों का पता है, हम पहले ही बयान कर चुके हैं और कई बार सुरक्षा परिषद में ब्योरा भी दे चुके हैं।

उनका कहना था अमरीका को यह सब बातें पता हैं, अब सवाल यह पैदा होता है कि इन सब बातों को भूल रहे हैं और परमाणु समझौते में वापस हो रहे हैं या इसे पूर्व शर्त के रूप में बयान कर रहे हैं।

अमरीका में इस्राईल के राजदूत ने कहा कि ईरान पांच साल पहले की तुलना में बहुत शक्तिशाली हो गया है। उनका कहना था कि आज का ईरान 2016 का ईरान नहीं है, खेद की बात है कि आज ईरान बहुत आगे बढ़ चुका है।