इस्राईल टुडे अख़बार ने ख़ुलासा किया कि इस्राईली सरकार के फ़ैसले से बाइडन सरकार नाराज़ है और उसका मानना है कि अमरीका और इस्राईल के बीच विमानन समझौते का इस्राईली सरकार के फ़ैसले से खुला उल्लंघन होता है।
बाइडन सरकार ने इस्राईल से कहा है कि जारी सप्ताह के अंत तक अगर अमरीकी उड़ानों के लिए बिन गोरियन एयरपोर्ट खोला न गया तो इस्राईली विमानों के ख़िलाफ़ जवाबी कार्यवाही की जा सकती है।
इस्राईल ने कोरोना महामारी के फैलाव की वजह बताकर कई देशों के विमानों की तेल अबीब एयरपोर्ट पर लैंडिंग पर रोक लगा दी है।