9 फ़रवरी 2021 - 12:49
पुतीन के लिए वरिष्ठ नेता का संदेश , नेतिन्याहू की उड़ी नींद, हड़बड़ाहट में किया पुतीन को फोन

इस्लामी गणतंत्र ईरान के संसद सभापति बाक़िर क़ालीबाफ़ रूस की यात्रा पर हैं जिसकी वजह से इस्राईल में चिंता व्याप्त हो गयी है।

ईरानी संसद सभापति बाक़िर क़ालीबाफ ने मास्को में अपने रूसी समकक्ष को राष्ट्रपति विलादमीर पुतीन के लिए सर्वोच्च नेता का संदेश दिया जिसके बाद खबरों में बताया गया है कि इस्राईली प्रधानमंत्री ने पुतीन को फोन करके उनसे अपील की है कि वह सीरिया में इस्राईल का साथ दें। 

माॅस्को से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार इस्राईली प्रधानमंत्री नेतनयाहू ने रूसी राष्ट्रपति से टेलीफोनी वार्ता की जिसे इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता के संदेश से प्रभावित कहा जा रहा है। 

रिपोर्ट के अनुसार रूसी राष्ट्रपति के नाम वरिष्ठ नेता के संदेश से बौखलाए नेतन्याहू ने पुतीन को फोन करके कहा है कि रूस को सीरिया में इस्राईल की मदद करना चाहिए। 

रिपोर्ट के अनुसार इस्राईली  प्रधानमंत्री और रूसी राष्ट्रपति के बीच टेलीफोनी वार्ता में ईरान और रूस के संबंधों पर भी चर्चा की गयी। 

ईरान के संसद सभापति रविवार की शाम एक प्रतिनिधिमंडल के साथ मास्को पहुंचे हैं।