8 फ़रवरी 2021 - 12:11
बड़ी खबर! सऊदी अदालत ने , शहीद आयतुल्लाह शेख निम्र के भतीजे को मौत की सज़ा का फैसला वापस लिया

सऊदी अरब की अदालत ने अभूतपूर्व क़दम उठाते हुए, आयतुल्लाह शहीद बाक़िर अन्निम्र के भतीजे अली अन्निम्र को दी जाने वाली सज़ाए मौत को निरस्त कर दिया है।

अलआलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, अली अन्निम्र के पिता मुहम्मद अन्निम्र ने बताया है कि रियाज़ की आतंकवाद निरोधक अदालत ने रविवार को मौत की सज़ा निरस्त करके उसकी जगह दस साल क़ैद की सज़ा सुनाई है। 

अली निम्र को अपने चाचा और सऊदी अरब के वरिष्ठ धर्मगुरु आयतुल्लाह अन्निम्र को मौत की सज़ा दिये जाने से पहले सन 2012 में पूर्वी प्रांत में सरकार विरोधी प्रदर्शन में भाग लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। गिरफ्तारी के समय उनकी आयु 17 सााल थी। 

बाद में अली अन्निम्र पर आतंकवादी संगठनों से संबंध और पुलिसकर्मियों  पर हमले का आरोप भी लगा दिया गया और फिर उन्हें मौत की सज़ा सुना दी गयी। 

 शहीद शेख बाक़िर अन्निम्र 

 

पूरी दुनिया के कई मानवाधिकार संगठनों और संयुक्त राष्ट्र संघ के मानवाधिकार आयोग ने अली अन्निम्र के मृत्युदंड का विरोध किया किंतु सऊदी अरब की सरकार उन्हें मौत की सज़ा देने पर आग्रह करती रही। 

सऊदी सुरक्षा बलों ने हालिया महीनों में आयतुल्लाह शेख बाक़िर अन्निम्र के परिवार के कई अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया जिसमें उनके 30 वर्षीय भाई अमीन बाक़िर अन्निम्र भी शामिल हैं। 

सऊदी अरब के वरिष्ठ धर्मगुरु शेख बाक़िर अन्निम्र को 2 जनवरी सन 2016 में सरकार के विरुद्ध भाषण देने के आरोप में मौत की सज़ा दे दी गयी थी जिसका पूरे इस्लामी जगत में व्यापक विरोध हुआ था।