डॉक्टर हसन रूहानी ने रविवार को कृषि मंत्रालय की योजनाओं के पूरे होने और आदर्श किसानों को सम्मानित करने के प्रोग्राम में 954 हेक्टर ग्रीनहाउस परियोजना को गर्व करने वाली परियोजना बताया। उन्होंने इस परियोजना को देश की कुल ग्रीनहाउस परियोजना का एक बटा आठ बताया। राष्ट्रपति रूहानी ने कृषि क्षेत्र में उठाए गए क़दम को स्वास्थ्य, जीवन और समाज की खाद्य सुरक्षा का सबसे बड़ा आधार बताया।
उन्होंने इसी तरह लोगों की सेहत के साथ साथ खान पान की अहमियत की ओर इशारा करते हुए कहा कि आर्थिक जंग और पाबंदियों के हालात में, खाद्य सुरक्षा की अहमियत बेहतर ढंग से अंदाज़ा होता है।
राष्ट्रपति रूहानी ने अपने भाषण के दूसरे भाग में किसानों की ट्रेनिंग के लिए 42 वर्चुअल चैनल की शुरूआत का ज़िक्र करते हुए कहा कि ये चैनल किसानों के सवालों का जवाब देने के लिए बहुत उपयोगी हैं।
ईरान के कृषि मंत्रालय ने 954 हेक्टर पर 372 ग्रीन हाउस परियोजना और पशुपालन से विशेष परियोजनाएं पूरी की हैं। ग्रीन हाउस गैस परियोजना में 11 हज़ार 500 लोगों को रोज़गार मिलेगा।