5 फ़रवरी 2021 - 13:30
ईरान- भारत का सहयोग फिर बढ़ा, चाबहार बंदरगाह के विस्तार के लिए बजट विशेष किया

भारत सरकार ने ईरान के साथ होने वाले समझौते और द्विपक्षीय सहयोग में वृद्धि के आधार पर चाबहार बंदरगाह के विस्तार के लिए 1 अरब रुपये का बजट विशेष किया है।

र्ना की रिपोर्ट के अनुसार भारत की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन ने चाबहार में अपने देश के पूंजी निवेश पर बल देते हुए कहा कि भारत सरकार ने 2021-22 के बजट में ईरान की चाबहार बंदरगाह के विस्तार के लिए एक अरब रुपये का बजट विशेष किया है।

भारतीय वित्तमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार चाबहार-ज़ाहेदान रेल लाइन में विस्तार के लिए भी ईरान के सथ सहयोग जारी रखेगी।

भारत सरकार ने 2019-20 के बजट में चाबहार बंदरगाह के विस्तार के लिए 45 करोड़ रुपये विशेष किया था।

इसी मध्य भारतीय मीडिया ने पिछले मंगलवार को रिपोर्ट दी थी कि केन्द्र सरकार ने चाबहार की शहीद बहिश्ती बंदरगाह के विस्तार की योजना को आगे बढ़ाने के लिए दो हैवी क्रेन ईरान के हवाले कर दी है।

ज्ञात रहे कि 2016 में ईरान, भारत और अफ़ग़ानिस्तान के बीच अंतर्राष्ट्रीय यातायात के लिए दक्षिणी उत्तरी कोरिडोर बनाने के समझौते पर हस्ताक्षर हुआ था जिसका मुख्य केन्द्र भारतीय पूंजीनिवेश द्वारा चाबहार बंदरगाह का विस्तार था।