अंग्रेज़ी नाम की वजह से लोग इसे उर्दू समझ बैठे, रिएना ने किसान आंदोलन पर छपी सीएनएन की एक रिपोर्ट को ट्वीट कर दिया और सिर्फ़ इतना लिखा कि हम इसके बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं, एक पॉप स्टार के एक लाइन के कमेंट से भूचाल आ गया, ट्वीटर पर हंगामा मच गया, रिएना के पहले भी अमरीका, ब्रिटेन और कनाडा के कई सांसद और राजनैतिक हस्तियां इस मुद्दे को उठा चुके हैं लेकिन रिएना के ट्वीट के बाद कई मशहूर लोगों के बयान सामने आने लगे, मशहूर यू ट्यूबर लिली सिंह पर्यावरण कार्यकर्ता वेनिसा नकाते,कमला हैरिस की भतीजी मीना हैरिस, अमेरिकी प्रतिनिधि जिम अकोस्टा, ब्रिटिश सांसद क्लॉडिया वेब, कार्यकर्ता जेमी मार्गोलिन और अभिनेता जॉन कुसक और ब्लागर एमैंडा सेर्नी सहित कई लोगों के बयान सामने आ चुके हैं।
ब्रिटेन की संसद में किसान आंदोलन और प्रेस की आज़ादी को लेकर बहस हो सकती है, लेबर और कंज़र्वेटिव सांसदों ने इस पर पेश की गयी एक याचिका का समर्थन किया है।
रिएना के इस बयान के बाद उनको ख़ूब ट्रोल किया जा रहा है, उनके निजि रिश्तों को खंगाला जा रहा है, उनको भद्दी भद्दी गालियां दी जा रही हैं, लोग रिएना को बता रहे हैं कि तुम जानती नहीं कि किन के बारे में बोल रही हो, यह आतंकवादी हैं, मगर बहुत से लोग कंगनाा राणावत जैसे लोगों की निरंकुश टिप्पणी पर सवाल कर रहे हैं कि अपने ही किसान भाइयों को आतंकवादी बताकर यह लोग भारत की छवि को ठीक कर रहे हैं? उनसे कहा जा रहा है कि यह भारत का आंतरिक मामला है इसमें न बोलो।
बहरहाल ट्वीटर पर रिएना के 10 करोड़ से अधिक फ़ालोअर्स हैं। उन्होंने कोरोना वायरस के लिए आठ मिलियन डालर दान कर दिया, रिएना ने म्यांमार में तख़्ता पलट और नाइजीरिया में तानाशाही हिंसा का विरोध किया है और सूडान में तानाशाही के ख़िलाफ़ चले प्रदर्शन का समर्थन किया, अमरीका में जब ब्लैक लाइव्ज़ मैटर का आंदोलन चला, तो वह खुलकर बोलती रहीं।