3 फ़रवरी 2021 - 18:20
मोदी जी लड़ना ही है तो कोरोना से लड़िए, किसानों से नहीः ग़ुलाम नबी

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि किसानों की ताक़त, देश की सबसे बड़ी ताक़त है।

ग़ुलाम नबी ने कहा कि किसानों से लड़ाई करके हम किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंच सकते।  गुलाम नबी का कहना था कि सरकार को किसानों की सुननी चाहिए, उनसे लड़ना नहीं चाहिए।  उन्होंने कहा कि किसानों से लड़कर कुछ नहीं मिलेगा।  उन्होंने कहा कि किसान देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं।

गुलाम नबी आजाद ने सन 1900 में पंजाब में हुए किसान आंदोलन का उल्लेख करते हुए कहा कि हमें यह बात याद रखनी चाहिए कि किसानों ने अंग्रेज सरकार को भी अपने कानून वापस लेने के लिए मजबूर कर दिया था।  उन्होंने कहा कि किसानों के सामने तो ब्रिटिश सरकार भी झुक गई थी।

राज्यसभा में कांग्रेस नेता गुलाम नबी ने कहा कि  पहले भी किसानों के लिए कानून बनाए गए, जिन्हें किसानों ने पसंद नहीं किया, तो उन्हें वापस लिया गया, तो जब इस बार किसान कृषि कानूनों को पसंद नहीं कर रहे हैं, तो सरकार को वापस लेने चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के लिए किसान और जवान जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की सुननी चाहिए, उनसे लड़ना नहीं चाहिए।

याद रहे कि नए कृषि कानूनों की वापसी को लेकर भारत की राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर पिछले 70 दिनों से किसान आंदोलन जारी है। इस कड़ाके की सर्दी में किसान अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं।  किसानों का कहना है कि वे किसान बिल वापस कराकर ही हटेंगे अन्यथा धरना देते रहेंगे।