इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय विदेश मंत्रालय में पश्चिम एशिया विभाग के निदेशक जे पी सिंह की ईरान यात्रा के दौरान 140 टन की इन आधुनिक क्रेनों को ईरानी अधिकारियों के हवाले किया गया।
यह दो क्रेनें उन चार क्रेनों में से हैं जिन्हें सन 2017 से भारत उपलब्ध करवा रहा है।
ईरान के दक्षिण पूर्व में स्थित सीस्तान व बलोचिस्तान प्रांत में चाबहार बंदरगाह स्थित है।
इस बंदरगाह से भारत को यह लाभ होगा कि उसकी पहुंच बहुत सरलता से जल और थल के माध्यम से अफ़ग़ानिस्तान तथा केन्द्रीय एशिया तक हो जाएगी।