1 फ़रवरी 2021 - 19:49
दीप सिद्धू ने सन्नी देओल को बताया विश्वासघाती

दीप सिद्धू का कहना है कि उन्होंने देआल की जीत के लिए दिनरात काम किया और भाजपा के लिए उन्होंने बार-बार सन्नी देओल की ओर से वोट मांगे।

अभिनेता दीप सिद्धू ने कहा है कि इस समय अपनों ने भी उनका साथ छोड़ दिया।  उन्होंने कहा कि इस समय मैं एसी हालत में हूं जो मुझे दुखी कर रही है।

दीप सिद्धू का कहना है कि किन्नू खाकर गुजारा कर रहा हूं। मैं, रोटी को तरस रहा हूं। तिरपालों के नीचे सीवरेज की पाइप के पास दिन गुजार रहा हूं। वे कहते हैं कि क्या दीप सिद्धू ऐसी जगह पर रहता था?

दीप सिद्धू ने साथ न देने पर सन्नी देओल को ग़लत बताया।  दीप सिद्धू ने सन्नी देओल पर साथ न देने और बार-बार सोशल मीडिया पर पोस्टें डालकर दीप सिद्धू से कोई संबंध न होने की बात कहने को ग़लत बताया। सन्नी देओल पर बरसते हुए दीप सिद्धू ने कहा कि चुनाव में सन्नी देओल की जीत के लिए उन्होंने दिन-रात काम किया। सन्नी देओल को अपनी जिंदगी के यह दिन मैंने यह सोचकर दिये थे कि वह उनके भाई हैं, दोस्त हैं। दीप सिद्धू कहते हैं कि उन दिनों का कोई भी इंटरव्यू निकालकर देख लो भाजपा के लिए उन्होंने बार-बार सन्नी देओल की ओर से वोट मांगे।

उनका कहना था कि आज सन्नी देओल बार-बार पोस्टें डालकर मेरे बारे में सफाई देते फिर रहे हैं।  दीप सिद्धू ने कहा कि आज सभी उनका साथ छोड़ गए हैं जिससे वे टूट गए हैं। करीब पन्द्रह मिनट के फेसबुक लाइव के दौरान भावुक हुए दीप सिद्धू की आंखों से आंसू भी छलकते दिखाई दे रहे थे।

याद रहे कि दीप सिद्धु ने 26 जनवरी को लाल क़िले पर सिखों के पवित्र झंडे निशान साहब को फहराया था।  उनपर भड़काऊ भाषण देने और उपद्रव फैलाने के कारण एफआईआर दर्ज की गई है।  दीप सिद्धु अभी फरार चल रहा है।