30 जनवरी 2021 - 16:00
इंदौर में सफ़ाई के नाम पर इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना

इंदौर में सफ़ाई अभियान का ख़तरनाक रूप उस वक़्त सामने आया जब रिपोर्ट के मुताबिक़, अनाथ बुज़ुर्गों को ठंड में शहर के बाहर सड़क किनारे छोड़ दिया गया।

भारत में पिछले 4 साल से लगातार सबसे साफ़ शहर का दर्जा पा रहे इंदौर में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना उस वक़्त सामने आयी जब नगरपालिका के कर्मी अनाथ बुज़ुर्गों को शहर के बाहर छोड़ आए।

ख़तरनाक सर्दी के बीच इंदौर के हाईवे की सड़क पर बुज़ुर्गों को रखा जा रहा था, जहाँ वे अकेले ठिठुरने पर मजबूर थे। यह पूरी घटना एक वीडियो के ज़रिए सामने आयी।

हालांकि मामले की ख़बर फैलने के बाद, प्रशासन को सभी बुज़ुर्गों को फ़ौरन वापस लाना पड़ा।