कनआनी के अनुसार ईरान इस इलाक़े में हमेशा ही समस्याओं के समाधान में प्रभावी रहा है, अगर क्षेत्र के संकटों पर नज़र डाली जाए तो उनके हल में ईरान का रोल बहुत प्रभावी है। चाहे दाइश का मामला हो या तकफ़ीरी आतंकवाद का मामला है ईरान का रोल हर जगह बहुत प्रभावी और बड़ा निर्णायक नज़र आता है।
कुछ अरब देश हमेशा यह रट लगाए रहते हैं कि ईरान अरब दुनिया के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप कर रहा है और इस हस्तक्षेप की रोकथाम के लिए वह अमरीका से बातचीत करते रहते हैं और उससे मदद मांगते रहते हैं।
सबसे पहली बात यह है कि ईरान एक ताक़तवर देश है। इलाक़े में उसका गहरा असर है। दूसरी बात यह है कि क्षेत्र के देशों में ईरान की बड़ी मज़बूत और प्रभावी साझेदारी पायी जाती है। इस प्रकार के देश को इलाक़े में उसके स्वाभाविक अधिकारों से वंचित कर पाना संभव नहीं है।
दूसरी बात यह है कि ईरान के ख़िलाफ़ जो प्रोपैगंडा किया जाता है इसके बिल्कुल विपरीत ईरान हमेशा इलाक़े में संकटों के समाधान में भूमिका निभाता रहा है। आप दाइश या तकफ़ीरी आतंकवाद के मामले को देख लीजिए कि ईरान ने किस प्रभावी अंदाज़ में इस संकट को निपटाने में अपनी भूमिका ही नहीं निभाई बल्कि क़ुरबानियां भी दी हैं।
इस इलाक़े में ईरान ने बाहरी शक्तियों के हस्तक्षेप का हमेशा विरोध किया और इस विरोध की वजह से उसे बड़ी क़ीमत भी चुकानी पड़ी है।
सवाल यह है कि इलाक़े के मामलों में हस्तक्षेप का मुद्दा उठाने का अमरीका को क्या हक़ पहुंचता है जिसका इस इलाक़े से कोई संबंध नहीं है, उसने इस इलाक़े में जहां भी हस्तक्षेप किया है विध्वंस मचाया है। उत्तरी अफ़्रीका और पश्चिमी एशिया के इलाक़े को आप ग़ौर से देखिए तो हर संकट के पीछे अमरीका सक्रिय नज़र आएगा।
इन तथ्यों के मद्देनज़र यह कहा जा सकता है कि क्षेत्र के देश ईरान के साथ मिलकर सार्थक साझीदारी करें और मज़बूत इलाक़ाई एलायंस बनाए तो बहुत बड़ा बदलाव आ सकता है।