इराक़ के वासित प्रांत के सूचना विभाग के अधिकारी ने शनिवार को बताया है कि इस प्रांत से ईरान के लिए एक नई सीमा "अश्शहाबी" खोली जाएगी।
इन नई सीमा के खुलने से जहां पर मेहरान सीमा से भीड़भाड़ कम होगी वहीं इराक़ के वासित प्रांत की आय का एक नया स्रोत खुलेगा।
यह नया बार्डर, वासित प्रांत के कूत नगर के दक्षिण में है जो ईरान के ईलाम प्रांत से मिलता है।
वासित प्रांत के सूचना विभाग के अधिकारी अलएताबी ने स्पष्ट किया कि 40 किलोमीटर के इस रास्ते का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और वह यातायात के लिए तैयार है।
इस रिपोर्ट के अनुसार इराक़ का नया बार्डर, ईरान के ज़रबातिये बार्डर से 70 किलोमीटर दूर है।उन्होंने बताया कि इराक़ की यह नई सीमा, पवित्र नगरों करबला और नजफ़ से निकट है।