30 जनवरी 2021 - 15:50
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वैक्सीन के उचित प्रयोग पर बल दिया है

डब्लूएचओ के महासचिव ने पिछले दो सप्ताहों में पूरे विश्व में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए, संसार में कोरोना वैक्सीन के न्यायपूर्ण प्रयोग पर बल दिया है।

सीसीटीवी के अनुसार Tedors Adhanom Ghebreyesus ने शुक्रवार को विश्व समुदाय से मांग की है कि कोरोना से निबटने के लिए इसकी वैक्सीन का न्यायपूर्ण प्रयोग किया जाए ताकि भविष्य में भी लोग इसका प्रयोग कर सकें।  उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान समय में कोरोना वैक्सीन के बारे में शोध का काम चल रहा है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के महासचिव ने बताया कि जबतक पूरी दुनिया से कोरोना वायरस समाप्त नहीं होता उस समय तक किसी भी देश को यह दावा करने का अधिकार नहीं है कि उस देश में कोरोना समाप्त हो चुका है।

दूसरी ओर फ़्रांस के स्वास्थ्य अधिकारियों ने एलान किया है कि इस देश में अबतक तीस लाख से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।  फ़्रांस में कोरोना से 75 हज़ार से अधिक कोरोना संक्रमित मर चुके हैं।  ब्रिटेन में भी कोरोना के नए स्वरूप की गिरफ़्त में लाखों लोग आ चुके हैं।  ब्रिटेन में कोरोना से अबतक 22 लाख 16 हज़ार लोग अपने जीवन से हाथ धो चुके हैं।