राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि हमें देश के लिए संघर्ष व डट जाने के कारण ईरानी राष्ट्र के प्रति आभार प्रकट करना चाहिए।
राष्ट्रपति हसन रुहानी ने गुरुवार को कृषिमंत्रालय की कई परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए कहा कि बरसों विशेषकर गत तीन वर्षों से जारी बेहद असाधारण आर्थिक युद्ध में संयम के साथ डटे रहने के लिए ईरानी जनता के प्रति आभार प्रकट करना चाहिए क्योंकि इस प्रकार के आर्थिक युद्ध की मिसाल मानव इतिहास में या तो नहीं है या बहुत ही कम है और हालिया सदियों में शायद ही किसी देश की जनता पर इस प्रकार से दबाव डाला गया हो।
राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि दुश्मनों की कोशिश है कि ईरानी राष्ट्र को बड़ी शक्तियों के सामने सिर झुकाने पर मजबूर कर दें लेकिन हमारी जनता ने विशेषकर गत तीन वर्षों के दौरान हालात का जम कर मुक़ाबला किया और गत 10 महीनों के दौरान सभी कठिनाइयों और समस्याओं के बावजूद, 28 अरब डॅालर से अधिक नॅान पेट्रोलियम चीज़ों का देश से निर्यात किया है।