28 जनवरी 2021 - 13:16
इराक़ियों में आतंकवाद को पराजित करने की क्षमता पाई जाती हैः नूरी मालेकी

इराक़ के भूतपूर्व प्रधानमंत्री का कहना है कि स्वयंसेवीबल हश्दुश्शाबी, इराक़ की भूमि को आज़ाद कराते रहेंगे।

नूरी मालेकी ने बुधवार को बग़दाद में हश्दुश्शाबी के शहीदों की याद में आयोजित किये गए कार्यक्रम में कहा कि इराक़ ने उस आतंकवाद को पराजित करने की क्षमता सिद्ध कर दी है जिसे इराक़ के भीतर, क्षेत्र और विश्व हर ओर से समर्थन हासिल है।

नूरी मालेकी ने कहा कि हालांकि देश की कोई भी शक्ति, इन आतंकवादियों के टक्कर लेने की क्षमता नहीं रखती किंतु इराक़ियों ने यह सिद्ध कर दिया कि उसके जियाले, आतंकवाद और आतंकवादियों को परास्त कर सकते हैं चाहे उनके पीछे बड़ी शक्तियों का ही हाथ क्यों न हो।

याद रहे कि पिछले शनिवार को सलाहुद्दीन प्रांत में दाइश के आतंकवादियों और हश्दुश्शाबी के बीच झड़पों में इस स्वयंसेवी संगठन के ग्यारह सदस्य शहीद हो गए जबकि दस अन्य घायल हो गए।