इराक़ी स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी ने ईरान से लगे हुए सीमावर्ती क्षेत्र तथा पूर्वोत्तरी प्रांत दियाला के तेल से मालामाल क्षेत्र पर दाइश के हमले को विफल बना दिया।
फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार आंकवादी गुट दाइश के आतंकियों ने दियाला प्रांत के नफ़्तख़ाना नामक क्षेत्र पर हमले की कोशिश की जिससे इराक़ी स्वयं सेवी बल के जवानों ने समय रहते विफल बना दिया।
साबेरीन न्यूज़ ने अपनी वेबसाइट पर ख़बर दी है कि इराक़ी स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी की एक ब्रिगेड ने दियाला प्रांत के नफ़्तख़ाना क्षेत्र पर दाइश के एक भीषण हमले को नाकाम बना दिया।
पिछले एक वर्ष के दौरान इराक़ी स्वयं सेवी बल के जवानों ने दाइश के कई हमलों को विफल बनाया है।