मुहम्मद वाएज़ी ने ईरान पर हमले पर आधारित इस्राईल के सेना प्रमुख के बयान पर बुधवार को कहा कि ईरान और क्षेत्र की जनता ज़ायोनी शासन के अधिकारियों की मानसिकता को समझती है। उन्होंने कहा कि वे मनोवैज्ञानिक युद्ध के लिए एसा करते हैं। राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख ने ईरान की शक्ति के बारे में कहा कि हाल में ईरान के सैन्य बलों की ओर से जो सैन्य अभ्यास किये गए उनसे ईरान की शक्ति का अंदाज़ा हो गया होगा। उन्होंने कहा कि हम युद्ध तो नहीं चाहते लेकिन अपने देश की रक्षा में बिल्कुल भी पीछे नहीं हैं।
मुहम्मद वाएज़ी ने कहा कि जेसीपीओए में अमरीका की वापसी और प्रतिबंधों को हटाने जैसे मुद्दे एसे हैं जिनका विरोध इस्राईल, सऊदी अरब और कुछ क्षेत्रीय देश कर रहे हैं। उनका यह प्रयास है कि एसा न होने पाए।