जनरल हुसैन सलामी ने कई प्रांतों में आईआरजीसी के कमांडरों से वीडियो लिंक से संपर्क किया और कोरोना वायरस की रोकथाम के संबंध में उनकी गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने इस मक़सद के लिए जारी शहीद जनरल क़ासिम सुलैमानी योजना की ताज़ा स्थिति के बारे में पूछा और कहा कि इस योजना ने बहुत कम समय में अपना असर दिखाया और मरने वालों की दर कम होकर दो डिजिट में पहुंच गई।
जनरल सलामी ने कहा कि संघर्ष और प्रयासों से कोरोना वायरस का पूरी तरह ख़ातमा कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मौत और संक्रमण में कमी देखकर प्रयासों और संघर्ष में कमी नहीं होनी चाहिए।
जनरल सलामी ने कहा कि अनुभव से साबित हो चुका है कि कोरोना ख़ुद से ख़त्म नहीं होता बल्कि इसके लिए प्रोटोकोल का पालन करना ज़रूरी होता है।