23 जनवरी 2021 - 14:10
अमरीका, बाइडन का शपथग्रहण समारोह क़ातिल बन गया, 200 नेश्नल गार्ड्स कोरोना की चपेट में ...

एक अमरीकी अधिकारी ने बताया है कि वाॅशिंग्टन में जो बाइडन के शपथग्रहण समारोह की सुरक्षा पर तैनात नेश्नल गार्ड्स के सुरक्षा बलों में से 100 से 200 के क़रीब कोरोना वायरस की चपेट में आ गये हैं।

अमरीकी अधिकारी के हवाले से रोइटर्ज़ ने यह रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि जो बाइडन के शपथग्रहण समारोह की सुरक्षा पर तैनात नेश्नल गार्ड्स के सुरक्षाकर्मियों को कार्यक्रम की समाप्ति के बाद आसपास बने पार्किंग स्थलों पर भेज दिया गया जहां गर्म करने की सुविधा नहीं थी।

नेश्नल गार्ड के प्रवक्ता ने यह नहीं बताया कि 25 हज़ार सुरक्षाकर्मियों में से समारोह की सुरक्षा पर तैनात कितने कर्मियों को कांग्रेस से बाहर भेजा गया। उनका कहना कि उक्त कर्मियों को कांग्रेस की पुलिस की अपील के बाद इमारत से बाहर भेज दिया गया क्योंकि भीड़ ज़्यादा हो गयी थी।

ज्ञात रहे कि 6 जनवरी अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प के समर्थकों ने कांग्रेस की इमारत पर हमला कर दिया था। इस घटना में 4 लोग मारे गये थे जबकि 100 से ज़्यादा घायल हुए थे।