फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार यमन के रक्षामंत्री मुहम्मद नासिर अलआतेफ़ी ने कहा कि देश रणनैतिक हथियार बनाने में कामयाब हो गया है।
सबा नेट ने रक्षामंत्री के हवाले से रिपोर्ट दी है कि रक्षामंत्रालय और संयुक्त सैन्य कमान ने देश की सर्वोच्च राजनैतिक परिषद की निगरानी में सैन्य उपकरणों विकसित करने के प्रयास में है।
उन्होंने कहा कि यमन पर हमले और अत्याचार की वजह से सैन्य संसाधनों में विकास हुआ। उन्होंने कहा कि सशस्त्र सेनाओं के पास आधुनिक हथियार हैं जिन्हें देश की रक्षा के लिए प्रयोग किया जाएगा।
यमनी रक्षामंत्री ने कहा कि शीघ्र ही नये सैन्य उपकरणों का अनावरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन सैन्य उपकरणों की वजह से जंग में कई परिवर्तन आएंगे और सऊदी-इमाराती गठबंधन हमारी शक्ति का लोहा मान लेगा।
यमनी रक्षामंत्री ने कहा कि केवल ताक़त के बल पर यमन पर हमले रोके जा सकते हैं और यमन के पास यह ताक़त है और हमारी सशस्त्र सेनाओं ने ज़मीन से ज़मीन पर मार करने वाले बैलेस्टिक मीज़इलों, हल्के और भारी हथियारों में ज़बरदस्त प्रगति की है।
उनका कहना था कि सभी ने सुना कि अंसारुल्लाह आंदोलन को आतंकवादी गुट क़रार दे दिया गया, यह चीज़ हमारे लिए अहम नहीं है, सभी को पता है कि यह मामला राजनैतिक है और दुनिया में किसी को भी इस बात का हक़ नहीं है कि उस गुट को आतंकवादी क़रार दे जो अपने देश और अपने राष्ट्र की रक्षा कर रहा है।